वाराणसी

Bomb Threat: 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' के मुंबई-वाराणसी विमान में बम की धमकी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Bomb Threat: मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है

AIR INDIA EXPRESS

'एयर इंडिया एक्सप्रेस' के मुंबई-वाराणसी विमान में बम की धमकी (फाइल फोटो:istock)

मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1023 की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में कुल 170 से ज्यादा यात्री सवार थे, सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और विमान की जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि 170 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में बुधवार को बम की धमकी मिली। एयरलाइन ने बताया कि विमान वाराणसी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाएं तुरंत शुरू की गईं। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है, जांच पूरी हो गई है'

ATC ने विमान के पायलटों को अलर्ट किया

एअर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट बुधवार सुबह मुंबई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। जब वह वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो वाराणसी एटीसी को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में लिखा गया था कि विमान में बम है और इसे उड़ाया जाएगा। इसके बाद ATC ने विमान के पायलटों को अलर्ट किया।

किसी भी यात्री को चोट या नुकसान की सूचना नहीं

सूत्रों ने बताया कि विमान में 170 से ज़्यादा यात्री सवार थे। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुंबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX 1023 बुधवार शाम वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरा। बम निरोधक दस्ते ने विमान की बारीकी से तलाशी शुरू की, कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, गहराई से जांच की गई। किसी भी यात्री को चोट या नुकसान की सूचना नहीं है। कार्रवाई करते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज

आशुतोष सिंह
आशुतोष सिंह Author
End of Article