वाराणसी

Varanasi Cantt Station: वाराणसी कैंट स्टेशन से बिछाई जाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 2 और रेल लाइन, एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 03:20 PM IST

Varanasi Rail News: वाराणसी रेल रूट के यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। बहुत जल्द यात्रियों को अनावश्यक आउटर पर ट्रेन रुकने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। नई रेल लाइन बिछ जाने के बाद मालगाड़ियां इसी पर परिचालित की जाएंगी। इससे आउटर पर ट्रेनों को खड़ी नहीं रखना पड़ेगा।

Image

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां से बिछाई जाएगी नई रेल लाइन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई रेल लाइनों से ही मालगाड़ियों का होगा परिचालन
  • कैंट से चौका घाट तक बिछाई जा रही रेल लाइन
  • कैंट स्टेशन से हर दिन गुजरती हैं 70 मालगाड़ियां

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक अब दो नई रेल बिछाई जानी है। अभी कैंट से चौका घाट तक रेल बिछाने का काम जारी है। इन नई रेल लाइन के बनने के बाद इस पर ही मालगाड़ियां परिचालित की जाएंगी। कैंट स्टेशन से हर दिन 70 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें से अधिकतर शिवपुर की ओर से आती हैं। यह कैंट रेलवे स्टेशन से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए जाती हैं। इन मालगाड़ियों को प्लेटफॉर्म नंबर 5, 6, 8 और 9 से रवाना किया जाता है।

कई बार मालगाड़ियों के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों को यार्ड में ही रोकना पड़ जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए रेलवे ने कैंट रेलवे स्टेशन से पंडित दीनदयाल जंक्शन तक दो नई लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। अब चार लाइन हो जाएंगी। यह काम काशी रेलवे स्टेशन पर पुल बनाए जाने के बाद होना है।

31 मार्च तक बिछ जाएगी पहले चरण की लाइन

पहले चरण में कैंट स्टेशन से चौका घाट तक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसका काम 31 मार्च तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है। कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित का कहना है कि अभी मालगाड़ियों के परिचालन में सुधार करने के लिए कैंट स्टेशन से एक गुड्स बाइपास लाइन बिछाने का काम हो रहा है। बहुत जल्द कैंट स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक दो नई लाइन बिछवा ली जाएगी।

कैंट स्टेशन से सिटी स्टेशन तक हो रही लाइन दोहरी

कैंट रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी स्टेशन तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। दोहरीकरण डेढ़ किलोमीटर और बचा है। मार्च तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। एडीआरएम लालजी चौधरी ने समय सीमा के अंदर काम को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश जारी किया है। अधिकारी ने कैंट स्टेशन के तीसरे एंट्री गेट पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करने के लिए कहा है।

बीरापट्टी स्टेशन पर चार ट्रेनें एक साथ होंगी खड़ी

बीरापट्टी स्टेशन पर अब एक साथ चार ट्रेनें खड़ी होंगी। 740 मीटर लंबी अप लूप लाइन बनाई जा रही है। यह 31 मार्च तक बन जाएगी। अभी 60 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। बता दें वाराणसी-जौनपुर रूट पर शिवपुर-बाबतपुर के बीच बीरापट्टी स्टेशन है। इस स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म हैं। यह लो लेवल के हैं। यहां तीन लाइनें हैं। इस कारण वाराणसी से लखनऊ जाने वाली कोई ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहती है तो पीछे वाली ट्रेन को पास नहीं हो पाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल