Vadodara News: गुजरात में वडोदरा के पास स्थित कोट बीच पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
9 दोस्तों आए थे घूमने
मिली जानकारी के अनुसार, कुल 9 दोस्तों का एक समूह नदी घूमने के लिए नदी किनारे पहुंचा था। इसी दौरान पांच युवक नदी में नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन कुछ ही समय में वे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बाकी दोस्तों ने शोर मचाया। जजिसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय तैराक उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे।
स्थानीय तैराकों ने तीन युवकों की बचाई जान
स्थानीय लोगों और तैराकों की मदद से तीन दोस्तों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो युवकों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही नंदेसरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बरामद हो गए। जिन्हें पानी से बाहर निकाकर पोस्टमार्टम के लिए गोटरी अस्पताल भेज दिया गया है।
दोनों युवकों को नहीं आता था तैरना
मृतकों की पहचान जय सुबोध जोबले और कृष्णा विजय राजपूत के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों को ही तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वे गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शूरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
