शहर

Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; देखें CCTV Video

Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी के मालती में गंगोत्री हाईवे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।

Image

उत्तरकाशी में रफ्तार का कहर

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मातली गंगोत्री हाईवे पर एक बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तेज रफ्तार बाइक को रोंग साइड से आते हुए देखा गया और देखते ही देखते बाइक बुजुर्ग व्यक्ति से टकरा गई और हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article