शहर

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन दस्तक देगा मॉनसून

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 24 से 30 जून तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में 25 जून के बाद कभी भी मॉनसून की एंट्री हो सकती है और दो-तीन दिन में राज्यभर में पहुंच जाएगा।

Image

भारी बारिश का अलर्ट (फोटो साभार - istock)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के कई जिलों में 24 से 30 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 से 26 जून तक और 29 जून को कुमाऊं मंडल के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। ये चार जिले नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर हैं।

उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक

उत्तराखंड में 23 जून से प्री मॉनसून की बारिश शुरू होगी। जिसके बाद प्रदेश में बारिश बढ़नी शुरू हो जाएगी। आगामी दिनों में यहां का मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 25 जून के बाद कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है। जिसके बाद यह अगले दो से तीन दिन में पूरे राज्य में पहुंच जाएगा। 27 जून के बाद पूरे प्रदेश में तेज होने की उम्मीद की जा रही है।

भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका

आगामी दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की संभावना है। जिसका प्रभाव रास्तों पर पड़ सकता है। ऐसे में खासतौर से चारधाम यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बारिश के चलते कहीं-कहीं पर नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है और रास्तों में जलभराव से नुकसान भी होने की आशंका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!