दिल्ली

दिल्ली में बरसी राहत की बूंदें.. आंधी-बारिश से लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 22 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट हुई है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली के मौसम की ताजा अपडेट

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। लेकिन आंधी-बारिश से यहां का मौसम खुशनुमा हो गया है। शुक्रवार को राजधानी में कई जगह पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

आज भी रहेगी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई और कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान न 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। ऐसा ही मौसम रविवार को भी देखने को मिल सकता है।

बारिश के चलते जलभराव की स्थिति

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। दिल्ली नगर निगम के अनुसार शाम छह बजे तक राजधानी के कम से कम 13 इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। वहीं तेज हवाओं के कारण पेड़ों के उखड़ने भी की 9 शिकायतें मिली। जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाओं वाले इलाकों में करोल बाग जोन, दक्षिण जोन, शाहदरा उत्तर और दक्षिण जोन तथा नरेला शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार