शहर

Uttarakhand News: CM धामी की पहल से 1.34 लाख लोगों तक पहुंची सरकार, 81 हजार लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 198 शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी और 20 हजार शिकायतों का निस्तारण हुआ। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

Image

'जन जन की सरकार' के दूसरे चरण में 1.38 लाख से ज्यादा लोग हुए शामिल

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के दूसरे चरण में प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, अभियान के तहत आयोजित 198 शिविरों में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है। शिविरों के जरिए 20 हजार से ज्यादा शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया, जबकि 81 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने X पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभियान के आंकड़े साझा किए। आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसेवाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

198 शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंची जनता

अभियान के दूसरे चरण के दौरान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए। सरकार के अनुसार, इन शिविरों में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। लोगों की ओर से विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।

सरकार ने दावा किया है कि शिविरों के जरिए 20 हजार से ज्यादा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

81 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सिर्फ शिकायतों के समाधान पर ही जोर नहीं दिया गया, बल्कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास भी किया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 81 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

सरकार के अनुसार, इस पहल का मकसद प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ाना है। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article