शहर

DA Hikes in Uttarakhand: धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिया नए साल का तोहफा, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2024, 08:02 PM IST

उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत प्रतिमाह से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। यहां जारी एक आदेश में यह जानकारी दी

Image

उत्तराखंड कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

Photo : Twitter

देहरादून: राज्य की धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए अपना पिटारा खोला है। नए साल के तोहफे के तौर पर महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। शनिवार को सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत प्रतिमाह से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। संशोधित महंगाई भत्ता एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगा, और लाभार्थियों को बकाये का भुगतान नकदी में किया जाएगा।

46 प्रतिशत हुआ डीए

आदेश के अनुसार, एक जनवरी 2024 से संशोधित महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके प्रति माह के वेतन के साथ अदा किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि यह राज्य सरकार के कर्मचारियों और सरकार से सहायता प्राप्त शैक्षणिक एवं तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों पर लागू होगा। संशोधित डीए 1 जुलाई 2023 से लागू होगा और लाभार्थियों को बकाया का भुगतान नकद में किया जाएगा। यहां जारी एक आदेश के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत प्रति माह से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है।

End of Article