शहर

Uttarakhand News: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोगों की मौत; CM धामी ने जताया दुख

Devprayag Pauri Road Uttarakhand News: उत्तराखंड में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर आज एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया।

Image

उत्तराखंड में बोलेरो कार खाई में गिरी

Devprayag Pauri Road Uttarakhand News: उत्तराखंड में पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कुंडाधार के पास एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग हरिद्वार जिले में ज्वालापुर के निवासी थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गए।

यह सड़क दुर्घटना आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान यहां सबदरखाल के पास यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल को यहां के अस्पताल ले जाया गया।

बागी अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल को हायर सेंटर श्रीनगर बेजा गया है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे देवप्रयाग थाना पुलिस को इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने X पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।'

मृतकों की पहचान अफजल, अन्नामिया, साबूर और सदा के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में घायल हुए शख्स का नाम अरमान बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है।

शुरुआती जांच के अनुसार बोलेरो के ड्राइवर ने यहां अचानक कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार काई में जा गिरी। इस संबंध में पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। मृतकों के शव जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article