शहर

Sultanpur: कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 टीमों ने काबू पाया

वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर रविवार की रात हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां मालगाड़ी से लदी एक ट्रेन में आग लगी गई। जब मालगाड़ी की एक बोगी से धुंआ उठता देखा गया। दमकल विभाग के दल ने छह वाहनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी गिरवर प्रसाद ने बताया कि मालगाड़ी में कोयला लदा था।

Image

मालगाड़ी से लदी ट्रेन में लगी आग

Photo : iStock

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रेल ट्रैक पर रविवार की रात हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां मालगाड़ी से लदी एक ट्रेन में आग लगी गई। जब मालगाड़ी की एक बोगी से धुंआ उठता देखा गया। तो इसे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जिसके बाद दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोयल से लदी यह मालगाड़ी बनारस से पानीपत जा रही थी।

कोयले से लगी मालगाड़ी में लगी आग

आपको बता दें कि तत्काल मालगाड़ी को सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया, जहां दमकल विभाग के दल को बुलाकर आग बुझाने के काम में लगाया गया। सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन के अधीक्षक वी. के. गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी बनारस से पानीपत जा रही थी। सुल्तानपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों को मालगाड़ी की बोगी में से धुआं उठता दिखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचित किया।

छह दमकलों की टीम ने पाया आग पर काबू

उन्होंने बताया कि रेलवे की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के दल ने छह वाहनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी गिरवर प्रसाद ने बताया कि मालगाड़ी में कोयला लदा था।

(भाषा-इनपुट)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article