जयपुर

उदयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने राहगीरों को कुचला फिर खाई में जा गिरा, 5 लोगों की मौत

उदयपुर के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा चौराहा पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने राह पर चलते लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Image

उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

Udaipur Road Accident: उदयपुर के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने राह चलते लोगों को अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेलर का ड्राइवर और परिचालक भी शामिल हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रेलर

उदयपुर में आज मालवा चौराहा पुलिया पर दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यहां से एक तेज रफ्तार ट्रेलर गुजर रहा था। जिसने राह में चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर के चालक और परिचालक के अलावा तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई है, जिन्हें बेकरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद 108 व हाइवे की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शवों को पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article