उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (27 Jan 2027): उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया है। जहां दिन में तेज धूप निकल रही है, वहीं सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है। कुछ दिन पहले राज्य के कई जिलों ठंड के बीच में मूसलाधार बारिश हुई थी और अब एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में तेज हवा और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं, जहां मौसम का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। लखनऊ स्थित IMD केंद्र की जानकारी के मुताबिक, आज 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे मेरठ, आगरा और झांसी, तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में भी मध्यम बारिश का अनुमान है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से हल्की-मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल यानी 28 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्से के रूप में पहले 3–5°C की बढ़ोतरी, उसके बाद 3–5°C की गिरावट और फिर दोबारा बढ़ोतरी की संभावना है।
राजधानी लखनऊ के तापमान का पूर्वानुमान
| दिन | अधिकतम तापमान (°) | न्यूनतम तापमान (°) |
| मंगलवार | 26 | 13 |
| बुधवार | 23 | 14 |
| गुरुवार | 24 | 13 |
| शुक्रवार | 23 | 13 |
इन अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान
इसके अलावा, जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, बिजनौर, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत और शामली शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ठंडा बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही, सर्द हवाओं से लोगों का हाल-बेहाल है।
