शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (13 Jan 2026) UP Weather Today: यूपी में सर्दी का कहर जारी, कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें; कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में शीतलहर और कम दृश्यता की स्थिति बनी रह सकती है। इसे देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

UP Weather Today

UP में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (13 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में तेज ठंड और घने कोहरे का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा आज 13 जनवरी के लिए जारी नए अपडेट के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ दृश्यता में भी कमी रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, गति कम रखने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति है, वहां बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

यूपी में आज और कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज 13 और कल 14 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड और अधिक महसूस की जा सकती है। इस दौरान प्रदेश में सर्दी का सितम और अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में, लोगों को ठंड और कम दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के कई जिलों में ठंडी और बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिससे गलन और ठंड का अहसास और अधिक बढ़ सकता है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ के तापमान का पूर्वानुमान

दिनअधिकतम तापमान (°)न्यूनतम तापमान (°)
मंगलवार229
बुधवार229
गुरुवार229
शुक्रवार2310

यहां रहेगा ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बेहद घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इनके आसपास के क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रह सकती है।

इन जगहों पर जारी हुआ येलो अलर्ट

येलो अलर्ट के तहत प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों तथा बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 16 जनवरी के दौरान कुछ स्थानों पर कोहरा रहेगा, जबकि 17 से 19 जनवरी के बीच सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article