शहर

यूपी के हाथरस में 10 और 12 साल के बच्चों ने चौथी क्लास की बच्ची से किया रेप, बेर खिलाने के बहाने खेत में ले गए

UP Hathras Rape: पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि खेत के अंदर जाने के बाद, 10 साल के लड़के ने लड़की को पकड़ लिया, जबकि 12 साल के लड़के ने उसके साथ रेप किया।

Image

यूपी के हाथरस में 10 और 12 साल के बच्चों ने चौथी क्लास की बच्ची से किया रेप

UP Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 10 और 12 साल के दो लड़कों ने नौ साल की बच्ची के साथ रेप किया। यह घटना बीते दिनों 6 मार्च की है। जहां पुलिस ने शनिवार को PTI न्यूज एजेंसी को इसकी जानकारी दी। यह घटना सिकंदरा राऊ पुलिस स्टेशन इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।

पुलिस के मुताबिक, क्लास 4 की स्टूडेंट नाबालिग पीड़िता शुक्रवार को अपने गांव के पास जंगल में चारा लेने गई थी। जहां दोनों लड़के बच्ची को बेर के बहाने गेहूं के खेत में ले गए।

PTI ने इस मामले पर पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, 'खेत के अंदर जाने के बाद, 10 साल के लड़के ने लड़की को पकड़ लिया, जबकि 12 साल के लड़के ने उसके साथ रेप किया।' पीड़िता की मां ने पूरे मामले की जानकारी दी।

सर्किल ऑफिसर जे एन अस्थाना ने PTI को बताया, 'पीड़िता और दोनों आरोपी नाबालिग हैं। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।' टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

घर लौटने पर, पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने सिकंदरा राऊ पुलिस स्टेशन में पुलिस के पास ऑफिशियल शिकायत दर्ज कराई।

हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी बच्चे

TOI के मुताबिक, स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा, 'दोनों नाबालिगों के खिलाफ BNS सेक्शन 70-1 और POCSO एक्ट के 5/6 के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की का मेडिकल टेस्ट हो गया है।' SHO ने आगे कहा कि दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात हिरासत में लिया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें हाथरस के एक जुवेनाइल होम भेज दिया।

बता दें कि हिमाचल के बिलासपुर जिले में भी ऐसी ही एक और घटना में, एक 15 साल के लड़के ने पांच साल की लड़की के साथ रेप किया। यह घटना भी शुक्रवार को हुई। पुलिस ने कहा कि आरोप है कि नाबालिग लड़का छोटी लड़की को खेतों में ले गया और उसके साथ रेप किया। जैसे ही यह खबर फैली, भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article