शहर

Bareilly News: पति की मौत का सदमा न सह सकी पत्नी, 2 दिन में ऐसे त्यागे प्राण, जानिए पूरा मामला

यूपी के बरेली से हाल ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने पति के मौत के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए आकिर क्या है वजह-

Image

पति की हुई मौत तो पत्नी ने 2 बाद ही लगा ली फांसी

Photo : iStock

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेम नगर इलाके पति-पत्नि के प्रेम की एक हैरान कर देने वाली दास्तान सामने आई है। जहां पति के गुजर जाने के बस दो दिनों बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मामला बरेली के प्रेम नगर इलाके का है, जहां विष्‍णुपुरी कॉलोनी में पति-पत्नी रहा करते थे। दोनों की कुछ सालों पहले शादी हुई थी और साथ में दोनों खुश थे। लेकिन, फिर अचानक महिला पति की मौत होने से वह अकेले पड़ गई थी।

पत्नी ने की आत्महत्या

पुलिस ने मामले की जानकारी शनिवार को दी। वहीं प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि थाना क्षेत्र के विष्‍णुपुरी कॉलोनी निवासी सागर मदान (28) की दो दिन पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सागर मदान अपनी पत्नी हिना मदान (26) के साथ यहीं रहता था। लेकिन, पति के अचानक से चले जाने से हिना मदान इस दुख को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने बीते शुक्रवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्‍होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

7 साल पहले हुई थी शादी

आपको बता दें कि विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी मृतक के चाचा अशोक मदान ने बताया कि सागर मदान की शादी सात साल पहले हिना मदान से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि, सागर और हिना के कोई संतान नहीं थी। दोनों की 7 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे।

ये है वजह

फिर अचानकर दो दिन पहले सागर मदान की दिल की गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। हिना इस बात से सदमे में थी। वह पति के जाने का दुख झेल नहीं पा रही थी। और फिर उसने बीते शुक्रवार फांसी लगाकर अनपी जान दे देती। पुलिस को जब इस बात का पता चला को मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article