Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 19 वर्षीय एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस में इस घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शादी का झांसा देकर बलात्कार
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती के साथ उसके गांव के ही रहने वाले रोहित कुमार ने शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती की मां ने इसकी सूचना पुलिस में दी और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिंह ने बताया कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर रोहित कुमार के विरुद्ध बुधवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार का आरोप) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
(भाषा- इनपुट)
