शहर

UP Roadways Bus Fare: यूपी रोडवेज की बसों में सफर हुआ महंगा, बढ़ गया है किराया; जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 12:01 AM IST

UP Roadways Bus Fare: यूपी की रोडवेज (UPSRTC) बसों में रोजाना 14 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से रोडवेज की आय में करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। यह सालाना 30 करोड़ रुपये से अधिक होगा। इससे अब बसों का मेंटेनेंस हो सकेगा और अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन भी समय पर मिल सकेगा।

Image

यूपी रोडवेज का बढ़ गया किराया

Photo : PTI

UP Roadways Bus Fare: यूपी में योगी सरकार ने रोडवेज (UPSRTC) की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा दिया है।

कितना बढ़ा किराया

यूपी रोडवेज की बसों का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ किराया सोमवार रात से लागू कर दिया गया है। इससे रोडवेज को सालाना 30 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार शाम आदेश जारी किया गया है।

रखा गया था प्रस्ताव

दरअसल, 30 जनवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक हुई थी, जिसमें रोडवेज बसों और ऑटो के किराए को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।परिवहन निगम की ओर से साधारण बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। जिसके बाद सोमवार को आदेश जारी कर बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है।

up roadways.

यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया

कितना होगा खर्च

नया किराया लागू होने पर 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया है। प्रति किलोमीटर की दर पहले 1.05 पैसे थी, जबकि अब इसे बढ़ाकर 1.30 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, दिल्ली, गोरखपुर आदि शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

बढ़ेगी रोड़वेज की आय

रोडवेज बसों में रोजाना 14 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से रोडवेज की आय में करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। यह सालाना 30 करोड़ रुपये से अधिक होगा। इससे अब बसों का मेंटेनेंस हो सकेगा और अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन भी समय पर मिल सकेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article