शहर

UP Weather 01-Jan-2026: कोहरे के बीच बढ़ी गलन, बारिश भी बरसने को तैयार, IMD की Alert के बीच जानिए नए साल पर मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-Jan-2026 लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में New Year 2026 की शुरुआत गलन और घने कोहरे के साथ हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोहरे की सफेद चादर के बीच लोगों ने नए साल की शुरुआत की है। बादलों की आवाजाही और कोहरे के बीच कुछ शहरों में साल का पहला धूप नजर आएगी, तो कहीं लोग घाम के लिए तरसते नजर आएंगे।

Image

कोहरे और गलन के बीच यूपी में बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam 01-Jan-2026: नए साल 2026 (New Year 2026) के पहले दिन ही यूपी में मौसम के कड़े मिजाज दिखाई दे रहे हैं। साल के पहले ही दिन जहां एक तरह लोग जश्न और उत्साह के रंग में डूबे हुए नजर आ रहे है, वहीं दूसरी तरह मौसम के रंग बिगड़े हुए हैं। यूपी में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और गलन के साथ हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में सफेद कोहरे की मोटी परत दिखाई दे रही है, विजिबिलिटी इतनी लो हो गई है। उसके अलावा कुछ ही दूरी पर खड़ा इंसान और वाहन नजर नहीं आ रहा है। इस स्थिति में यदि आप भी नए साल के अवसर पर घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं और यदि आवश्यकता नहीं है तो बाहर निकलने से बचें, क्योंकि कोहरे सफेद चादर आपकी यात्रा की रफ्तार को धीमी कर सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में नए साल के दिन मौसम का हाल?

यूपी में मौसम का हाल?

IMD Lucknow की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 35 जिलों में कोहरे और कुछ जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। यही बारिश होती है, इसका असर प्रदूषण और ठंड पर भी देखने को मिलेगा।

यूपी के किन जिलों में नए साल पर होगी बारिश?

अनुमान के अनुसार, आज नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर में बारिश हो सकती है। इन जिलों में हल्की हवाओं के साथ कोहरा भी देखने को मिलेगा और कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं और कंबल में दुबके नजर आ रहे हैं।

कहां-कहां जारी कोहरे का अलर्ट?

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के साथ घने से बहुत घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर में घने से अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article