शहर

UP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत! खत्म हुई Smart Meter Prepaid व्यवस्था; अब कैसे आएगा बिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।

Image

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां देखी जा रही हैं। कई जिलों में लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। हालांकि, अब सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब राज्य में लगे सभी स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड सिस्टम पर ही संचालित होंगे। स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी समस्याओं और उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। साथ ही रिचार्ज न होने पर अचानक लाइट कट जाने से लोगों में दुविधाएं बढ़ गई हैं।

ऊर्जा मंत्री ने दी जानकारी

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस बदलाव की जानकारी अपने ‘X’ अकाउंट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि “उपभोक्ता देवो भव:” की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। नई व्यवस्था के तहत सभी स्मार्ट मीटर अब सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। प्रीपेड सिस्टम को समाप्त किया जा रहा है। पहले की तरह हर महीने 1 से 30 तारीख तक का बिल तैयार होगा और उसे अगले 10 दिनों के भीतर SMS या व्हाट्सएप के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय के भीतर बिजली बिल का भुगतान करें। साथ ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में महीने के भीतर बिजली कनेक्शन न काटा जाए।

बकाया बिल पर राहत

सरकार ने बकाया बिल जमा करने के लिए भी राहत दी है। उपभोक्ता अब अपने पुराने बकाए को 10 किस्तों में चुका सकेंगे। इसके अलावा, पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान