शहर

शाहजहांपुर स्टेशन पर हादसा, चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला पुलिसकर्मी; प्लेटफार्म पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय महिला पुलिसकर्मी का बैलेंस बिगड़ गया, वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घायल हो गई। थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।

Image

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा

Photo : BCCL

शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं। दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था।

अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से गिरी कांस्टेबल

उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं।

बिल्हौर की रहने वाली थी मृतका

मीना ने बताया कि कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article