शहर

UP Weather: घने कोहरे में लिपटा यूपी, फिर बारिश की तैयारी में मौसम; इन जिलों में आज IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में फिर बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। आइे जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा है:

Image

यूपी का मौसम (istock)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

यूपी में आज का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam 30 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के बाद ठंड फिर से लौट आई है। साथ ही कोहरे का प्रभाव भी बढ़ गया है। यूपी के कई हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज तराई बेल्ट से लेकर पश्चिमी यूपी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि जल्द ही मौसम यू-टर्न लेने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि दोनों हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 जनवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। यूपी में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूपी में कब होगी बारिश

यूपी में फरवरी माह की शुरुआत बारिश से होने की संभावना है। IMD के अनुसार 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद 2 और 3 फरवरी को राज्य के दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद के 2 दिनों में पारा धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटे के बाद 3-5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

यूपी के किन जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट - कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, और रामपुर।
  • येलो अलर्ट- प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, संत रवि दास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़ गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा।

यूपी में सबसे ठंडा जिला

जिलान्यूनतम तापमान
बुलदंशहर8.6 डिग्री
बरेली9 डिग्री
हरदोई9 डिग्री
कानपुर IAF9.2 डिग्री
हरदोई9.5 डिग्री
यूपी में गुरुवार को सबसे ठंडा जिला बुलंदशहर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बरेली और हरदोई में 9 डिग्री न्यूनतम पारा रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान हरदोई में रहा, यहां का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जिसके बाद प्रयागराज में 25.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article