शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (26 May 2026) UP Weather Today: दिन में लू, रात में तपिश, यूपी में 'आग' उगल रहा मौसम, 47 डिग्री पार पहुंचा पारा

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। कई जिलों में दिन के साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। IMD ने आज 39 शहरों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में दिन-रात झुलसा रही गर्मी

यूपी में आज का मौसम (26 May 2026): उत्तर प्रदेश में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रातें भी भट्टी की तरह तप रहे हैं। यूपी के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। लेकिन जल्दी ही लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने आज 39 शहरों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिनमें बांदा, प्रयागराज और चित्रकूट में रेड अलर्ट है।

यूपी में आज किन जिलों में लू का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट - आगरा, जालौन, हमीरपुर, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, महोबा, झांसी और ललितपुर।
  • येलो अलर्ट - मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, बागपत, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बिजनौर।

कई जिलों में रहेंगी वॉर्म नाइट

मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, महोबा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर।

यूपी में क्यों बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान काफी ज्यादा बना हुआ है। तेज गर्मी की वजह से जमीन और ऊपरी वायुमंडल के तापमान में बड़ा अंतर पैदा हो गया है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी से छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन सक्रिय है। वहीं दक्षिण बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि जम्मू-कश्मीर और आसपास एक वेदर सिस्टम सक्रिय है। इन परिस्थितियों के चलते यूपी में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से यूपी में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यूपी का सबसे गर्म शहर

यूपी में सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी रही। लेकिन देर रात कई जगहों पर मौसम बदल गया और आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बस्ती, गोंडा, संभल, बदायूं, अयोध्या, उन्नाव और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद झांसी में 46 डिग्री, जालौन में 45.8 डिग्री, आगरा में 45.5 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article