यूपी में आज का मौसम (21 June 2026): उत्तर प्रदेश में फिर से लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मानसून के लेट होने के कारण गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों तेज धूप निकल रही है और दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण लू जैसी स्थिति महसूस हो रही है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी दिन-रात परेशान कर रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में 21 जून को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज 31 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा हरदोई, कानपुर नगर, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में भी हीटवेव चल सकती है।
यूपी में कब तक पहुंचेगा मानसून
मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। यूपी में इस बार इसका आगमन सामान्य समय से देरी से होगा। हालांकि मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर तक पहुंच चुका है। लेकिन यह पिछले आठ से औ नौ दिनों से महाराजगंज के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून से मानसून फिर गति पकड़ेगा। 25 जून तक यूपी में मानसून की दस्तक होने की संभावना है। मानसून की देरी के कारण बुंदलेखंड और पूर्वी हिस्से के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। मानसून के आगमन तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।
