शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (19 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश की दस्तक, अगले 3 दिन अलर्ट जारी; ओले गिरने का भी खतरा

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम में बुधवार शाम से मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (19 March 2026): उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम से ही मौसम बदल गया है। कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल मिली। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बीती शाम अचानक तेज आंधी चली। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। बुधवार देर रात यूपी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। बाद में छिटपुट बारिश भी दर्ज हुई। यूपी में गुरुवार से अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पश्चिमी हिस्से में मौसम बिगड़ा रहेगा। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बुलंदशहर, बरेली, मुजफ्फरनगर, बदायूं, संभल और सहारनपुर समेत 20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

20 मार्च को यूपी में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट

यूपी में 20 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी रफ्तार बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस अवधि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च को यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बारिश के बाद लुढ़केगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद अगले 3 दिन तापमान में अचानक 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। जिसके बाद फिर 3-5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद अगले 48 घंटों में पारा 3-5 डिग्री नीचे लुढ़कने की संभावना है। बाद में यह 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में आज शाम से बादलों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे रात में मौसम ठंडा हो सकता है। शुक्रवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन लखनऊ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं ओले और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article