शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (19 Jan 2026) UP Weather Today: ठंड से कांप रहे यूपी में अब बारिश की दस्तक, घने कोहरे से आज भी नहीं राहत

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Jan 2026: यूपी में जोरदार ठंड पड़ रही है। साथ ही घने कोहरे का कहर भी जारी है। रविवार को यूपी में सबसे ठंडा जिला हरदोई रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (19 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में तेज ठंड के साथ ही घने कोहरे का प्रकोप भी लगातार जारी है। रविवार को यूपी के 50 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सुबह के समय हालात घने कोहरे से हालात इतने खराब थे कि सड़क पर कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। आज भी कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे के साथ ही ठंड में भी इजाफा हुआ है। रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री हरदोई में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। अगले 3 दिन प्रदेश में और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। साथ ही घना कोहरा भी कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर शामिल हैं।

जिलान्यूनतम तापमान
हरदोई3.5 डिग्री
रायबरेली3.7 डिग्री
बाराबंकी4 डिग्री
अयोध्या4 डिग्री
मेरठ4 डिग्री
बरेली4.5 डिग्री
सुल्तानपुर4.6 डिग्री
आजमगढ़5 डिग्री
कानपुर5 डिग्री

यूपी में दो दिन बाद बारिश के आसार

यूपी में अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार 22 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को यूपी के दोनों हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तापमान की बात करें, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में काफी बदलाव होने के आसार हैं। जिसके बाद अगले दो दिन धीरे-धीरे तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी और 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिन 4-6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा