शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (18 June 2026) UP Weather Today: मानसून की राह देख रहा यूपी, पर लौट आई लू; जानें किन जिलों में जारी IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June 2026: यूपी में एक बार फिर लू का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में आज हीटवेव और 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ।

Image

UP Weather

यूपी में आज का मौसम (18 June 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लू ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते लोगों को एक बार फिर गर्म हवाओं के थपेड़े और भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। यूपी में आज मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 20 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 26 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में कब तक पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल यूपी के बॉर्डर पर अटका हुआ है। यह बिहार सीमा से सटे महराजगंज जिले के आसपास तक पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 23 से 25 जून के बीच मानसून के सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। आमतौर पर यूपी में मानसून का आगमन 18 से 20 जून के बीच देता है, लेकिन इस बार यह करीब 4 से 5 दिनों की देरी से दस्तक दे सकता है।

आज यूपी में हीटवेव का अलर्ट

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अंबेडकर नगर।

बारिश का अलर्ट

चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर।

यूपी में सबसे गर्म जिले

बुधवार को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और गोरखपुर समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज लगातार दूसरे दिन यूपी का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके बाद वाराणसी में 42.8 डिग्री, झांसी में 42 डिग्री, बहराइच में 41.4 डिग्री और बांदा में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article