शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (16 Jan 2026) UP Weather Today: यूपी में कंपकंपाती ठंड के बीच बारिश की एंट्री, सर्दी से मिलेगी राहत या बढ़ेगी ठिठुरन?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सुबह-शाम भीषण ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत महसूस हो रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा जिला हरदोई 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रहा। यूपी में दो दिन बाद बारिश की दस्तक होने वाली है। ऐसे में ठंड से राहत मिलेगी या कंपकंपी और बढ़ेगी, आइए जानते हैं:

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम (16 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का आलम बरकरार है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में कई जिले बने हुए हैं। हालांकि इन दिनों में दिन में धूप निकलने के कारण सर्दी से कुछ राहत महसूस हो रही है। लेकिन सुबह-शाम गलन का एहसास अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी के बाद लगातार पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव राज्य पर देखने को मिल सकता है। जिसके असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही शीतलहर का प्रभाव भी पश्चिमी हिस्से में कम हो सकता है। इसके अलावा 18 जनवरी से यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 34 जिलों में अत्यंत घने से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 17 जनवरी को भी मौसम साफ बना रहेगा। जिसके बाद अगले दो दिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में अत्ंयत घने से घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां भी सुबह के समय कई हिस्सों में घने से बेहद घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 5 सबसे ठंडे जिले

जिलान्यूनतम तापमान
हरदोई3 डिग्री सेल्सियस
फुरसतगंज3.4 डिग्री सेल्सियस
बरेली3.5 डिग्री सेल्सियस
कानपुर नगर3.8 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़4 डिग्री सेल्सियस

यूपी के किन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट - सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बंदायुं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती।

येलो अलर्ट - मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कासगंज।

यूपी में हरदोई रहा सबसे ठंडा

IMD के अनुसार यूपी में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा जिला हरदोई रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान नजीबाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। लेकिन उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article