शहर

UP Weather: यूपी में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 42 जिलों में IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 May 2026: यूपी में आज 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

Image

यूपी में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में आज का मौसम (05 May 2026): उत्तर प्रदेश में बारिश अब कहर बरपाने लगी है। पिछले 5 दिनों से प्रदेश में बिगड़ा हुआ मौसम चल रहा है। इस दौरान अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। सोमवार को गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, लखनऊ, उन्नाव समेत 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे कई जगहों पर बारिशजनित घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने आज भी 42 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों ओले गिरने की भी संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 5 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अयोध्या, सुल्‍तानपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और रामपुर समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सोनभद्र, रामपुर, बरेली और मुरादाबाद में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी में अगले 5 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से राहत बनी रहेगी और करीब एक हफ्ते तक लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में भी काफी गिरावट हो सकती है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की कमी आने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

लखनऊ में आज का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लखनऊ में आगामी एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। जिसके चलते गर्मी और लू से राहत बनी रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article