Tiger Reserve Pilibhit: उत्तर प्रदेश में स्थित चूका एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। लोग इस बीच पर दिन प्रतिदिन घूमने आते हैं। उत्तर प्रदेश को एक अच्छा पर्यटन स्थान बनाने के लिए और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए एक नए पर्यटन स्थल को विकसित किया गया है। इस पर्यटन स्थल को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विकसित किया गया है।
बता दें की पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस स्थान को रात्रि में रुकने और विश्राम करने की सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इस स्थान का विकास बच्चों से लेकर बड़ो, सभी को ध्यान में रखते हुए हुआ है। यहां आपको आकर्षक कोटेज, झूले और कई अन्य चीजों का लुत्फ उठाने को मिलेगा। साथ ही सप्त सरोवर का नजारा भी मिलेगी।
इस दिन से खुलेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया स्थल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पर्यटक इस नए पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाने के लिए फरवरी में जा सकते हैं। रात्रि में रुकने की व्यवस्था के साथ सप्त सरोवर के पास पर्यटन स्थान का निर्माण किया गया है। अब यहां जाने वाले लोग लंबे समय तक की यात्रा भी प्लान कर सकते हैं। सप्त सरोवर को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल को विभिन्न सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। वैसे तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कई खूबसूरत स्थान है लेकिन यहां पर्यटकों के ठहरने की सेवा उपलब्ध नहीं थी, जो अब उपलब्ध है। बता दें कि सप्त सरोवर का निर्माण ब्रिटिश शासन काल में किया गया था। उसके बाद यहां टाइगर रिजर्व का निर्माण किया गया तभी से ये स्थान पर्यटन स्थान के रूप में जाना गया है।
चूका नहीं अब सप्त सरोवर में भी होगा रात्रि विश्राम
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित चूका में ही ठहरने की व्यवस्था थी लेकिन सरकार द्वारा सप्त सरोवर को पर्यटन के आधार पर विकसित करने के बाद यहां सप्त सरोवर में भी रात्रि विश्राम कर सकते हैं। सप्त सरोवर धारा के साथ कॉटेज और झूलों के निर्माण के बाद इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है। पर्यटन क्षेत्र के तौर पर इसका विकास करते हुए यहां बच्चों के लिए झूलों की भी निर्माण किया गया है।
