शहर

UP, Bihar Weather Report: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, यूपी में मौसम है सुहाना

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

Image

आपके शहर में मौसम का हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते मौसम में ठंड का एहसास घुल गया है। वहीं यूपी में हल्की ठंडक के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। बिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अगले कुछ दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे कई राज्यों के मौसम में बदलाव दिखेगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन तक यहां हल्की धुंध नजर आने की आशंका है। दिल्ली के कुछ इलाकों में 23 अक्टूबर से एक ताजा सिस्टम का प्रभाव दिखेगा। जिसके कारण मौसम फिर बिगड़ने वाला है। दो दिनों के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है साथ ही आसमान भी बादलों से ढका रहेगा।

यूपी का मौसम

यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर दिन में धूप और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। रात में ओस के कारण मौसम में नमी बढ़ गई है। जिसके कारण मौसम हल्का ठंडा है। बीते दिन यूपी में मौसम साफ रहा और दशहरे तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे दिन में भी हल्की ठंड का अहसास रहेगा।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगमन हो चुका है। यहां के दिन और रात दोनों के ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिससे सुबह और रात का मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी। एमपी में अक्टूबर में हल्की ठंड ही रहेगी। नवंबर आते ही तेज ठंड की शुरुआत होगी।

बिहार का मौसम

बिहार में भी ठंड का आगाज हो चुका है। यहां के कई जिलों में तापमान ने लुढकना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में पटना के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अन्य जिलों के तापमान में भी हल्की कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आजबिहार में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शामें ठंडी रहेंगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article