UP Aaj Ka Mausam, 26 December 2024: यूपी में इन दिनों सर्दी अपना कहर बरसा रही है। मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। जिस वजह से पिछले 2 दिनों से यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बादल गर्जन दर्ज की गई। वहीं तेज रफ्तार से हवाएं भी चली। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घना कोहरा भी छाया रहा।
आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 26 दिसंबर को भी यूपी के 31 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही 31 जिलों में गरज-चमक के साथ ही बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को भी मौसम में ऐसा ही बना रहने का अनुमान लगाया गया है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 तीनों तक यूपी के कुल 66 जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में गोरखपुर, गोंडा, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं मेरठ औऱ बागपत सहित कुल 66 जिले शामिल हैं।
जानें अगले तीन दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा और फिरोजाबाद सहित कुल 35 जिलों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेरठ, सहारनपुर, बागतपत और गाजियाबाद में बारिश के साथ ही ओलावृष्टी भी हो सकती है। इन जगहों पर 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
