दिल्ली

Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और कोहरे का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने आंधी चलने की भी चेतावनी दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। सुबह के समय दिल्ली में हल्के से घने कोहरे की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को राजधानी के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा और कई वेदर स्टेशनों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई।

तापमान में उतार-चढ़ाव

दिल्ली में दिन के समय न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन अगले हफ्ते से इसमें फिर गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरे और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि रविवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

बुधवार को सफदरजंग और पालम वेदर स्टेशन में घना कोहरा दर्ज किया गया, जिसके कारण सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच दृश्यता 100 मीटर तक गिर गई थी। गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम तथा रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article