शहर

Unnao News: उन्नाव में टायर फटने से भीषण हादसा, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ी; 4 लोगों की मौत

Unnao News: उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Image

उन्नाव में भीषण हादसा

Unnao Accident News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और टायर का फट जाना बताया जा रहा है।

आगरा से लखनऊ जा रही थी कार

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी 241 किलोमीटर के पास हुआ। कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक कार का टायर फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला गया। जिन्हें बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

500 मीटर तक घिसटती गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर गाड़ी से बाहर गिर गया और कार लगभग 500 मीटर तक घिसटती चली गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अशोक अग्रवाल (57), आकाश अग्रवाल (35) और अभिनव अग्रवाल (20) के रूप में हुई है। चौथे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article