शहर

Pilibhit: दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर, चालक की मौत; सहायक घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

पीलीभीत सड़क हादसा

पीलीभीत: जिले के पूरनपुर क्षेत्र में पूरनपुर-असम राजमार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

ट्रक चालक की मौत

पूरनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार देर रात पूरनपुर-असम राजमार्ग पर स्थित सकरिया गांव के पास दो ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि एक सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृत चालक की पहचान पंजाब के गुरसेवक (48) के रूप में हुई है जबकि घायल सहायक जगदीश सिंह हैं। पुलिस ने सहायक को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। मृत चालक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article