शहर

छपरा में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला; पति के सामने पत्नी की जिंदा जलकर मौत

बिहार के छपरा में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, महिला को बचाने के दौरान पति आंशिक रूप से झुलस गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Fire in Running Car: बिहार के छपरा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पति के सामने उसकी पत्नी जिंदा जलकर मर गई। दरअसल, छपरा के तरैया पोखड़ेरा बगही मिस्री टोला के पास स्टेट हाईवे 104 पर एक चलती कार में आग लग गई। इस घटना में एक महिला जिंदा जल गई और उसे बचाने के दौरान उसके पति आंशिक रूप से झुलस गया। बताया गया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की जिंदा जलकर मौत

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते वक्त गोरखपुर में गोरखनाथ के दर्शन किए और फिर गड़खा थाना के लिए रवाना हुए। जब वे लोग बगही पहुंचे तो कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते ही कार में आग लग गई। आग लगने के बाद पति बाहर निकले और पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन पत्नी कार से बाहर नहीं निकल सकी और पति की आंखों के सामने ही जिंदा जल गई।

पति भी आंशिक रूप से झुलसा

मृतक महिला की पहचान अवतार नगर थाना के पकौलिया गोराईपुर के रहने वाली सोनी कुमारी के तौर पर हुई है। उसके पति का नाम दीपक कुमार राय बताया जा रहा है और महिला की उम्र 28 वर्ष है। इधर, पत्नी को बचाने के दौरान आंशिक रूप से झुलसे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article