शहर

बलिया में कार और बाइक की टक्कर, सेना के एक जवान सहित दो लोगों की गई जान

यूपी के बलिया में एक कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें सेना के एक जवान भी शामिल था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Ballia Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक सेना के जवान समेत दो लोगों की जान चली गई। यह घटना बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना हल्दी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित बेलहरी ढाले पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुई। हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी जवान धनजी यादव (35) और अरुण यादव (30) मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे कि उनकी एक कार से टक्कर हो गई।

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है तथा कार चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article