शहर

Ludhiana News: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो कुख्यात अपराधी, पिस्तौल और कारतूस बरामद, किडनैपिंग केस में थे वांछित

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ में मार गिराया। इन दोनों गैंगस्टरों का नाम संभव जैन के अपहरण में था। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए हैं।

Image

लुधियाना पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़

Photo : Times Now Digital

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दो कुख्यात अपराधियों से दो हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि लुधियाना के व्यवसायी संभव जैन के अपहरण मामले में वांछित संजीव उर्फ संजू और शुभम उर्फ गोपी बुधवार शाम लुधियाना के बाहरी इलाके में टिब्बा पुल के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

जबरन वसूली के लिए गिरोह बनाकर करते थे काम

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि हमने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को साहनेवाल के पास दोनों अपराधियों के ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन वे स्कूटर पर भागने लगे। शुक्ला ने बताया कि जब दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गये। लुधियाना के पुलिस ने बताया कि संजीव और शुभम के खिलाफ लुधियाना में दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों ने जबरन वसूली के लिए एक गिरोह बना रखा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article