शहर

Begusarai News: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; तीन लोग जिंदा जले

बेगूसराय में दो बाइक के बीच टक्कर होने से आग लग गई। आग लगने में तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं, चौथे गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Image

बाइक की टक्कर।

Photo : Twitter

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेगूसराय के खम्हार गांव के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक में आग लग गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

तीन युवक जिंदा जले

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो युवक घटनास्थल पर ही जिंदा जल गए। वहीं, दो घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जिसमें एक की मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं, चौथे युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मरने वाले में पिपरा के छत्तीस शर्मा और बागवाड़ा के अरविंद शर्मा की पहचान हो सकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक मंझौल जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक में आग पकड़ ली। इसमें दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा।

कैसे हुआ हादसा ?

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद पेट्रोल का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बचने का वक्त तक नहीं मिला और तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना खम्हार ढाला गौतम धाम के समीप एसएच 55 पर हुई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article