Jamnagar Waterfall Accident: जामनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सापुतारा जाते समय रास्ते में पड़ने वाले गिरा नामक झरने में कुछ लोग झरने के ठंडे पानी का मजा ले रहे थे, तो वहीं कुछ लोग ऊपर से सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सनसनी मचा दी।
जानकारी के मुताबिक, सेल्फी ले रहे दो लोग संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। गिरने वाले लोग तो किसी तरह बच गए, लेकिन दुर्भाग्य से जिन दो लोगों पर वे गिरे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
