शहर

Nalanda News: नालंदा में करंट लगने से तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

  • Agency by: IANS
  • Updated Apr 27, 2024, 03:19 PM IST

बिहार के नालंदा में करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव मं मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा गांव में तीन युवक शौच के लिए गए थे। इसके बाद वे तालाब में हाथ मुंह धोने गए, जिस दौरान तीनों की करंट लगने से मौत हो गई।

करंट से तीन युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पंकज राम, मिथुन राम और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गुलशन कुमार शौच के बाद तालाब में हाथ मुंह धोने गए थे। इसके बाद वो करंट की चपेट में आ गए। पंकज और मिथुन को लगा कि गुलशन तालाब में डूब रहा है, जिसके बाद दोनों उसे बचाने गए, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को विम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

End of Article