शहर

Nalanda News: शादी का जश्न मातम में बदला, हर्ष फायरिंग ने छीन ली युवती की जान

नालांदा में हर्ष फायरिंग में एक 19 वर्षीय युवती की जान चली गई। गोली लगने के बाद शादी का जश्न मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

हर्ष फायरिंग में युवती की मौत। (सांकेतिक फोटो)

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में शादी का जश्न मातम में बदल गया। जिले के एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती की जान चली गई। यह घटना नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावांडीह गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में बुधवार को शादी समारोह था, जहां पटना से बारात आई थी। शादी समारोह स्थल पर जब बारात पहुंची तो वहां हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई।

छत पर खड़ी लड़की को लगी गोली

हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाली लड़की की पहचान गांव के ही विजय सिंह की 19 वर्षीय बेटी करीना कुमारी के रूप में की गई है। मृतक युवती के परिजनों का कहना है कि गांव में रंजीत सिंह की बेटी की शादी थी। बारात गांव पहुंचे के बाद समधि मिलन का रस्म पूरा हुआ और इसके बाद बारातियों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान छत पर खड़ी लड़की को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। गोली लगने के बाद जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया और घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, समरेरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

बता दें कि शादियों में हर्ष फायरिंग रोकने के लिए सख्त कानून बने हैं। बावजूद इसके इसकी घटनाएं नहीं रुक रही है। शादियों में अक्सर हर्ष फायरिंग की घटना में लोगों के घायल होने या मरने की खबर सामने आती रहती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article