शहर

Balrampur: उफान पर नदियां-नाले, शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की डूबकर मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बलरामपुर: जिले में इन दिनों नदियां-नाले उफान हैं। भारी मात्रा में पानी लेकर बह रहीं नदिया जान ले रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक का शव पहाड़ी नाले से मिला। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी फूलचंद के बेटे राज (12) की सोमवार को एक तालाब में डूबने से मौत हो गई।

गोताखोरों ने निकाला शव

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के हसनगढ के शिक्षामित्र शिव नारायण साहू (38) रविवार शाम भैंस चराने गए थे और गांव के पास राप्ती नदी में पैर फिसलने से डूब गए। पुलिस और राज्य आपदा मोचक बल के गोताखोरों की मदद से 17 घंटे बाद शिक्षा मित्र का शव बरामद किया गया।

कुमार ने बताया कि महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के गोपालीपुर गांव निवासी राजेश कुमार अपने मामा के घर चौकियां गांव गया था और सोमवार शाम उसका शव गांव के बाहर पानी से भरे एक गड्ढे में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि गौरा थाना क्षेत्र के मनकी बगहिया गांव के पास भाभर नाला के किनारे एक शव मिला है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामलों की जांच की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article