शहर

Meerut News: गौ तस्करी को लेकर पुलिस के साथ मुठभेड़, तीन लोग गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 01:41 PM IST

मेरठ में गौ तस्करी की सूचना पर सरधना क्षेत्र पहुंची पुलिस की आज आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से हथियार और एक बाइक मिली है।

Image

गौ तस्करी मामले में तीन लोग गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में सोमवार को सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक कथित गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खिर्वा जलालपुर के कुछ लोगों ने आज खिर्वा के जंगल में रजवाहे के किनारे गोकशी करने की योजना बनाई है और ये लोग खिर्वा की तरफ से मोटरसाइकिल से आयेंगे।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल आज तड़के खिर्वा नौआबाद से ग्राम सुरानी को जाने वाले रजवाहे पर ग्राम खिर्वा जलालपुर के सामने स्थित पुलिया के पास पहुंचा। उनके अनुसार, कुछ समय बाद ग्राम खिर्वा की तरफ से एक मोटर साईकिल आई और पुलिया के पास जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो व्यक्तियों ने तमंचे से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस दल ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान बिल्लू उर्फ दिल्लू के रूप में हुई जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरधना (मेरठ) भिजवाया गया । गिरफ्तार किये गये अन्य आरोपियों के नाम पप्पू और सोनू हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article