शहर

गुजरात : कुएं में समा गईं तीन लड़कियां, ऐसे चढ़ गईं मौत की भेंट

गुजरात के पंचमहल में कुएं में गिरने से तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी जंगल में मवेशी चराने गईं थी।

Image

पंचमहल में कुएं में गिरीं लड़कियां

Photo : BCCL

पंचमहल: जिले के सिमालिया गांव में स्थित एक कुएं में गिरने से पांच साल की एक बच्ची समेत तीन लड़कियां डूब गईं। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई। दमावव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के घोघंबा तालुका के एक ही गांव में रहने वाली तीन लड़कियां जंगल में मवेशी चराने के लिए एक साथ गई थीं।

मवेशी चराने गईं थी जंगल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक लड़की खेत में कुएं पर पीने पीने गयी थी कि तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। दो अन्य लड़कियां उसे बचाने के लिए कुएं की ओर दौड़ीं लेकिन वे भी संतुलन खो बैठीं और कुएं में जा गिरी। नतीजतन, तीनों लड़कियां डूब गईं।

परिवार को हादसे की नहीं लगी भनक

इस बीच, जब नाबालिग लड़कियां देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में उनके शवों को कुएं में पाया। अधिकारी ने बताया कि शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के दमावव थाने में दुर्घटनावश मौत का मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान कीर्ति (पांच), सरस्वती (10) और ललिता (12) के रूप में हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article