पटना

सुपौल में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो रिक्शा को उड़ाया; चार लोगों की मौत

बिहार के सुपौल में बालू लदे ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Image

सुपौल रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

सुपौल: जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बालू लदे एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विपिन कुमार ने बताया कि मृतकों में ऑटो रिक्शा चालक सहित दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल एक पुरुष और एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article