मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा

Madhya Pradesh Airports: मध्य प्रदेश में एयरपोर्ट का जाल बिछाने की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को खुद इससे संबंधित जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट और हर 150 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में एक हेलीपैड का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर उत्तर देते हुए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Mar 13 2025, 21:52 IST
हवाई संपर्क में होगा सुधार01 / 05

हवाई संपर्क में होगा सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई विमानन नीति के तहत भाजपा सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने और पूरे मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क में सुधार करने का प्रयास कर रही है।

एयरपोर्ट का बिछेगा जाल02 / 05

एयरपोर्ट का बिछेगा जाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सरकार हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट और हर 150 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी का निर्माण कराएगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक हेलीपैड सह खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा।

स्टेडियम का भी होगा निर्माण03 / 05

स्टेडियम का भी होगा निर्माण

बकौल मुख्यमंत्री, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक छोटे स्टेडियम का भी निर्माण होगा जिसमें कम से कम दो कमरे होंगे। साथ ही स्टेडियम में हेलीपैड की भी सुविधा होगी। इसकी बदौलत राज्य में हवाई संपर्क बेहतर हो सकेगा।

एक्सप्रेस-वे से होगी MP की पहचान04 / 05

एक्सप्रेस-वे से होगी MP की पहचान

मुख्यमंत्री यादव ने मध्यप्रदेश के सड़क ढांचे के बारे में कहा कि सरकार छह एक्सप्रेसवे नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य एक्सप्रेस पथ, मालवा-निमाड़ एक्सप्रेस पथ, बुंदेलखंड विकास पथ, मध्य भारत विकास पथ और अटल प्रगति पथ बनाकर राज्य की एक अलग पहचान बनाने की योजना बना रही है।

गुणवत्तापूर्ण सड़कों का होगा निर्माण05 / 05

गुणवत्तापूर्ण सड़कों का होगा निर्माण

बकौल मुख्यमंत्री, सरकार गुणवर्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के बाद जनता की मांग के अनुसार, एक साल के भीतर राज्य के परिवहन नेटवर्क को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!