शहर

रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार तीन युवकों ने दो लोगों को मारी गोली

हरियाणा के रेवाड़ी में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दो लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में दोनों युवकों को गोली लगी है और दोनों अस्पताल में भर्ती है।

Image

युवक अस्पताल में भर्ती।

Photo : IANS

Rewari Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दो युवकों पर फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दो युवकों को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में बाइक सवार तीन आरोपियों ने दो युवकों पर गोली चला दी। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

दोनों की हालत गंभीर

घायल युवक ने बताया कि घटना के वक्त वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर गोली चला दी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल हालत में गोकलगढ़ से दो लोग, यशपाल और सोनू आए हैं। दोनों को गोली लगी है। घायल युवकों ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की है।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article