शहर

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! फिसलकर अलकनंदा नदी के किनारे गिरा टैंपो ट्रैवलर; 18 लोग घायल

उत्तराखंड से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैतौली गांव के समीप शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के सड़क से फिसलकर गिरने से इसमें सवार 23 लोगों में से 18 लोग घायल हो गए। वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है-

Image

अलकनंदा नदी किनारे टैंपो ट्रैवलर गिरने से 18 लोग घायल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rudraprayag: उत्तराखंड से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैतौली गांव के समीप शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के सड़क से फिसलकर गिरने से 18 लोगों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के सड़क से फिसल कर अलकनंदा नदी के किनारे गिर जाने से उसमें सवार 23 लोगों में से 18 लोगों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैतोली गांव के समीप शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के सड़क से फिसल कर अलकनंदा नदी के किनारे गिर जाने से ये हादसा हुआ।

18 लोगों की मौके पर मौत

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, वाहन में चालक दल के तीन सदस्यों समेत 23 यात्री सवार थे। वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। उन्होंने बताया कि 18 व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

अन्य घायल अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है ।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article