शहर

Murder In Baghpat: विधवा भाभी के लिए हत्या, अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट; जानिए पूरा मामला

बागपत में दो बड़े भाइयों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक छोटे भाई की शादी से नाराज भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया-

Image

बागपत में बड़े भाइयों ने छोटे भाई की हत्या की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Murder In Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गुराना गांव में एक युवक की शादी से कथित तौर पर नाराज उसके दो बड़े भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मामला बीते शक्रवार की है। रात करीब 10 बजे पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस बात से यशवीर के दोनों बड़े भाइयों ने उदयवीर और ओमवीर नाराज थे और उन्होंने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विधवा भाभी के लिए भाई की हत्या

पुलिस से मिली जानाकारी के मुताबिक बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे थाना बड़ौत पुलिस को गांव गुराना में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की मृतक का नाम यशवीर (32) है। उसके पिता का नाम ईश्वर है।

छोटे भाई के शादी से नाराज थे दोनों भाई

उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ईश्वर के चार पुत्र हैं। इनके नाम सुखबीर, ओमवीर, उदयवीर व यशवीर हैं, इनमें सुखबीर की शादी रितु नाम की युवती से हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद सुखवीर की मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने रितु की शादी उसके देवर यशवीर से कर दी थी।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस बात से यशवीर के दोनों बड़े भाइयों ने उदयवीर और ओमवीर नाराज थे और उन्होंने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों उदयवीर और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article