Telangana Hit and Run: तेलंगाना के मेडचल जिले से एक हिट एंड रन का मामला सामना आएगा है। जहां सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो रही है।
रोड पार करते समय कार ने मारी टक्कर
यह मेडचल-मलकजगिरी जिले के पोचारम पुलिस स्टेशन के तहत घाटकेसर की घटना है। जहां हिट एंड रन मामले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को 14 जुलाई 2024 को कोम्मू शिव शंकर से एक शिकायत मिली। जिसमें कहा गया था कि उनके चाचा बोड्डू गिरी बाबू घाटकेसर की ओर जाने के लिए एनटीपीसी एक्स रोड के पास एनएच-163 सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। पीड़ित के शव को मॉर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।
